फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सब्जी विक्रेता ने दी खुद के साथ लूट की फर्जी सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। जुए में रुपये हारने और रोजगार के लिए उधार लिए गए रुपयों का तगादा होने पर सब्जी विक्रेता ने खुद के साथ लूट की साजिश रच डाली।
विज्ञापन


62 हजार रुपये बिना नंबर की बोलेरो सवार लोगों द्वारा लूट लिए जाने का मामला सामने आने पर खलबली मच गई। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि सब्जी विक्रेता के पास इतने रुपये थे ही नहीं। बकायेदारों के तगादे से बचने के लिए उसने पूरी साजिश रची थी।

माधौगंज कस्बे के आंबेडकर नगर निवासी गुलशेर सब्जी विक्रेता हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें उसने बताया था कि 30 दिसंबर 2024 की सुबह चार बजे वह अपने घर से सब्जी खरीदने के लिए निकला था। उसके पास 62 हजार रुपये थे।
विज्ञापन


हरदोई रोड पर पांच लोगों ने उसे घेर लिया और तमंचा दिखाकर 62 हजार रुपये लूट लिए। बिना नंबर की बोलेरो में बैठाकर हरदोई की तरफ चले और शेखवापुर पुलिया के पास उसे नीचे गिराकर भाग गए।

सीओ रवि प्रकाश सिंह और थानाध्यक्ष केके यादव ने मामले की विस्तृत पड़ताल की तो पता चला कि विभिन्न आढ़तियोें के एक लाख 30 हजार रुपये, दोस्त प्रवीण के 20 हजार रुपये गुलशेर पर बाकी हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा दीपावली में वह लगभग 35 हजार रुपये हार गया था और इसका भी उस पर कर्ज था। इसलिए उसने लूट की साजिश रची, ताकि बकायेदार उससे तगादा न करें। सीओ ने बताया कि गुलशेर को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें