फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: वरिष्ठ वर्ग में वंश, मुसाब व प्रियल व कनिष्ठ वर्ग में आराध्या, ऋतिक व प्रगति ने मारी बाजी

विज्ञापन
फोटो-04- सरस्वती सदन में हिंदी सुलेख प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। श्री सरस्वती सदन सेवा समिति के हिंदी दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का रविवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन सुलेख प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में आराध्या सिंह प्रथम, ऋतिका सिंह द्वितीय व प्रगति सिंह तृतीय रहीं। वहीं वरिष्ठ वर्ग में वंश सिंह प्रथम, मुसाब अंसारी द्वितीय और प्रियल सिंह तृतीय रहीं।
विज्ञापन

प्राचीनतम साहित्यिक और सांस्कृतिक संस्था श्री सरस्वती सदन में पूर्व अध्यक्ष स्व.अरुणेश वाजपेयी की हीरक जयंती को समर्पित रहा। डिजिटल युग और हिंदी की भविष्य विषयक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर ने समिति के क्रिया कलापों की सराहना की। संस्था अध्यक्ष श्रवण कुमार मिश्र राही ने आयोजन की रूपरेखा बताई।
अभिषेक अग्निहोत्री और सीमा मिश्र के संयोजन में हुई सुलेख प्रतियोगिता में 300 प्रतिभागी शामिल हुए। कनिष्ठ वर्ग में यश पांडेय और पारुल देवी और वरिष्ठ वर्ग में हिमांशु राठौर और कार्तिकेय अवस्थी को विशेष पुरस्कार मिला। निर्णायक की भूमिका दिव्या अवस्थी और वीरेंद्र दीक्षित ने निभाई। कार्यसमिति सदस्य महेश मिश्र के संयोजन में हुई हिंदी वॉक प्रतियोगिता में 49 प्रतिभागी शामिल रहे। कनिष्ठ वर्ग में अनुष्का सिंह प्रथम, आदित्य मिश्र द्वितीय, मुसाब अंसारी और कनिष्क कुमार गुप्त ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ वर्ग में वैभव शुक्ल प्रथम, आज्ञा सिंह द्वितीय और सौम्य अवस्थी तृतीय रहे। दिव्यांशी वर्मा को विशेष पुरस्कार मिला। निर्णायक मंडल में पूर्व प्राचार्य डॉ. नरेश चंद्र शुक्ल, संवेदना संस्था के अध्यक्ष डॉ. ईश्वर चंद्र वर्मा और जीडीसी की प्रोफेसर डॉ. अमिता त्रिवेदी शामिल रहीं। इस मौके पर मंत्री मनीष कुमार मिश्र, कार्यसमिति सदस्य अनिल श्रीवास्तव, गिरीश डिडवानिया, सुयश वाजपेई, आशुतोष द्विवेदी, नाजमीन कुरैशी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें