अखिल भारतीय सन्मानी वैश्य समाज का महासम्मेलन 15
सितंबर मंगलवार को नवीन गल्ला मंडी परिसर सरकुलर रोड पर अपराह्न दो बजे से
आयोजित हो रहा है। बडे़ पैमाने पर आयोजित हो रहे सम्मेलन में मुख्य
अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को
लेकर आयोजकों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
सम्मेलन को लेकर सोमवार को
शहर में बाइक जुलूस निकाल कर लोगों से सम्मेलन में पहुंचने की अपील की गई।
वेद प्रकाश गुप्ता, हरिश्चंद गुप्ता, मन्नीलाल शाह, प्रकाश चंद्र गुप्ता,
श्यामा कुमार गुप्ता, दिलीप गुप्ता, राम किशोर गुप्ता, अनिल गुप्ता, कैलाश
गुप्ता, राम गोपाल गुप्ता आदि समाज के लोगों ने तैयारियों को अंतिम रूप
दिया और समाज की एकजुटता पर बल दिया।
उधर, एएसपी बीसी दुबे ने आयोजन स्थल
पर पहुंच कर सम्मेलन के बारे में जानकारी प्राप्त की और सुरक्षा व्यवस्था
को लेकर जरूरी निर्देश पुलिस कर्मियों को दिए।