फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं में वैभव और बारहवीं में सार्थक अव्वल

Mon, 29 May 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
वैभव को मिठाई खिलाते माता-पिता। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हरदोई। आईसीएसई दसवीं में सेंट थेरेसा पब्लिक स्कूल संडीला के छात्र वैभव सिंह और बारहवीं में बाल विद्या भवन के छात्र सार्थक जिले में अव्वल रहे। वैभव ने 92.00 और सार्थक ने 84.7 फीसदी अंक हासिल किए। बारहवीं में लड़कियों में बाल विद्या भवन की अपर्णा कनौजिया और दसवीं में राशी सिंह पहले स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


आईसीएसई दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट सोमवार को घोषित कर दिया गया। जिले में आईसीएसई की मान्यता के दो स्कूल हैं। शहर में स्थित बाल विद्या भवन में बारहवीं में 27 व दसवीं में 47 बच्चे हैं, जबकि संडीला स्थित सेंट थेरेसा पब्लिक स्कूल में दसवीं में 68 बच्चे हैं।

इसमें सेंट थेरेसा पब्लिक स्कूल के वैभव सिंह ने 92.0 फीसदी के साथ दसवीं में जिले में अव्वल रहे हैं। इसी स्कूल की राची सिंह ने लड़कियों में जिला टॉप किया। राशी ने 89.0 फीसदी अंक हासिल किए। वैभव के 500 में 460 व राशी के 500 में 445 अंक प्राप्त किए है।
विज्ञापन


इसी स्कूल के दाविश अली ने 500 में 459 अंक (91.8 फीसदी) और लड़कियों में बाल विद्या भवन की सौंम्या ने 500 में 422 अंक (84.4 फीसदी) पाकर दूसरा स्थान पाया है। लड़कों में रौनिक ने 500 में 442 अंक (88.4) फीसदी व लड़कियों में श्रेया ने 500 में 353 अंक (70.6 फीसदी) पाकर तीसरे स्थान पर रहीं।

इंटरमीडिएट में बाल विद्या भवन स्कूल में लड़कों में सार्थक मेहरोत्रा में 400 में 338 अंक (84.7 फीसदी) व लड़कियों में अपर्णा कनौजिया ने 400 में 328 अंक (82.2 फीसदी) पाकर टॉपर रहे। दूसरे स्थान पर इसी स्कूल के अभिषेक ठाकुर ने 400 में 326 अंक (81.7 फीसदी) व लड़कियों में दीपिका श्रीवास्तव 324 अंक (81.0 फीसदी) पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। लड़कियों में अनामिका सिंह ने 400 में 280 अंक (70 फीसदी) पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें