हरदोई। कोरोना रोधी टीका लगवाने के लिए युवा वर्ग जागरूक है। शनिवार को 18 - 45 वर्ष के 1394 लोगों ने कोरोना रोधी टीका लगवाया, जबकि 45 वर्ष से अधिक आयु के भी 1932 लोगों ने टीका लगवाया। कुल 47 टीकाकरण केंद्रों पर 3979 लोगों को टीका लगाया गया।
बीती एक जून से 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को भी कोरोना रोधी टीका लगाया जा रहा है। इसके अलावा 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को भी कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। जनपद में टीकाकरण के लिए शनिवार को कुल 47 केंद्र बनाए गए थे।
इन केंद्रों पर 3979 लोगों ने टीका लगवाया। 18 वर्ष से अधिक आयु के 1394 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। साठ वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 721 लोगों ने पहली और 32 ने दूसरी डोज ली। 45 वर्ष से अधिक आयु लेकिन साठ वर्ष से कम आयु के 1732 लोगों ने कोरोनारोधी वैक्सीन की पहली डोज ली जबकि 71 ने दूसरी डोज लगवाई। तीन हेल्थ केयर वर्कर्स ने और 18 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई।