तहसील क्षेत्र के रहुला गांव में तीन दिवसीय शहीद
मर्द बाबा के उर्स में अकीदतमंदों की भीड़ लगी रही। इस दौरान कई
कार्यक्रमों के अलावा महिला और पुरुष कव्वालों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ,
जिसका लोगों ने भरपूर लुत्फ उठाया।
सोमवार को ईशा की नमाज के बाद कुरान
ख्वानी और मीलाद पढ़कर उर्स का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर मजार पर चादर पोशी
हुई। मंगलवार की रात अलीगढ़ के कव्वाल गुलाम हबीब पेंटर और नागपुर की
महिला कव्वाल रानी चांदनी ने महफिलें समां शुरू कीं। कव्वाली का दौर रात भर
चलता रहा।
हजारों लोगों की भीड़ रहुला के मैदान में कव्वालों की हौसला
आफजाई करती रही। बुधवार की रात बरेली के कव्वाल ताहिर चिश्ती और बनारस की
महिला कव्वाल फिरदौस जहां के बीच जवाबी कव्वाली का मुकाबला हुआ। सुबह उर्स
का समापन हुआ। इस मौके पर आयोजक मुनीश खां, अमीन मेरठी, मुबीन खां, रिजवान
सिद्दीकी आदि ने मेहमानों का स्वागत किया।