फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश न मिलने से खाताधारक परेशान

Thu, 12 Jan 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
बैंक के बाहर किया प्रदर्शन - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सांडी (ब्यूरो) । ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त के खाताधारकों को कैश न मिलने से गुरुवार को परेशानी का सामना करना पड़ा। खाताधारकों ने बैंक कर्मचारियों पर मनमानी करने का भी आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह से ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त का चैनल बंद था। यहां पर खाताधारकों की लंबी लाइन लगी थी। बैंक कर्मचारियों ने बताया कि आज कैश नहीं आया है। इससे खाताधारकों को पैसा नहीं मिल पाएगा।

इस पर कुछ खाताधारकों ने बैंक पासबुक चढ़वाने और कार्य कराने के लिए चैनल खोलने की बात कही, लेकिन बैंक कर्मचारियों ने चैनल नहीं खोला। जिससे खाताधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खाताधारक कैलाश, राजेश, राजाराम, जागेश्वर, इरफान, सुशील, रामनरायण ने कैश समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। 
विज्ञापन


पाली में ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त से वेतन न मिलने से नाराज  सफाई कर्मचारियों ने बैंक के बाहर झाडू लेकर दो घंटे हंगामा किया। दोपहर तीन बजे सफाई कर्मचारियों ने बैंक के बाहर झाडू लेकर मैनेजर व स्टाफ कर्मचारियों के खिलाफ वेतन न मिलने से आजिज हो झाडू लेकर प्रबंधक व स्टाफ कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। थानाध्यक्ष रनवीर यादव और नगर पंचायत चेयरमैन रिजवान खान ने समझा-बुझाकर सफाईकर्मियों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें