फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: विपरीत परिस्थितियों में राम मंदिर के संघर्ष में उपेंद्र तिवारी ने दिया था योगदान

विज्ञापन
फोटो-19-लाभार्थी को चाबी सौंपते समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, साथ में उच्च ​शिक्षा राज्यमंत्री
विज्ञापन
शाहाबाद। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी के पति उपेंद्र तिवारी की पुण्यतिथि पर जन कल्याण शिविर का आयोजन टोडरपुर में मंगलवार काे किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने कहा कि उपेंद्र तिवारी ने विपरीत परिस्थितियों में राम मंदिर संघर्ष में अपना योगदान दिया था। यदि वह जीवित होते तो मंदिर निर्माण पर बहुत खुश होते। इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चाबी और स्वीकृति पत्र भी वितरित किए।
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी के पति विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष रहे थे। वर्ष 2007 में तत्कालीन बिलग्राम विधानसभा क्षेत्र से वह विधायक चुने गए थे। बीमारी के कारण उनका निधन हो गया था और उपचुनाव के जरिये रजनी तिवारी ने राजनीति की शुरूआत की थी। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में असीम अरुण ने कहा कि समाज में ऊंच नींच की भावना नहीं होनी चाहिए। भाजपा समानता की दिशा में कार्य कर रही है और सभी के जीवन को बेहतर बनाना है। आरएसएस के प्रांत प्रचारक कौशल ने कहा कि शिक्षा से समाज में बदलाव आ सकता है। जरूरतमंद की हर संभव मदद की जानी चाहिए।
विज्ञापन

रजनी तिवारी ने पति को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में महसूस होता है कि वह मेरे साथ खड़े हैं। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में कराए गए कार्याें का उल्लेख करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े जो भी कार्य बचे हैं वह भी जल्द पूरे करा दिए जाएंगे। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, बिलग्राम मल्लावां के विधायक आशीष सिंह आशू, जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, रजनी तिवारी के पुत्र आदि तिवारी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

इस दौरान केन ग्रोवर्स सोसाइटी के अध्यक्ष रंजीत सिंह, शाहाबाद ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा, टोडरपुर के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्यामू त्रिवेदी, जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत, शरद सिंह, अनिल पांडेय, मनोज मिश्रा, गोविंद पाठक आदि मौजूद रहे। इस दौरान यहां विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें