फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हरदोई में रास्ते के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 09 Feb 2021 09:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
हरदोई के हरपालपुर में अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम तेरा पुरसौली में रास्ते के विवाद में सोमवार की रात घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई ने छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक तेरा पुरसौली निवासी राजदीप पांडेय (22) गांव में ही रहकर खेती करता था।
विज्ञापन


भाई ज्ञानदीप के अनुसार पिछले कुछ समय से एक सड़क को लेकर उसका विवाद गांव के ही भैयालाल व अन्य लोगों से चल रहा था। सोमवार की देर रात राजदीप घर में था। इसी दौरान भैयालाल अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और घर में घुसकर राजदीप को तमंचे से गोली मार दी। राजदीप की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आधी रात के बाद मौके पर पहुंचे एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि भाई ज्ञानदीप की तहरीर पर गांव निवासी भैयालाल, प्रभात, शशिकांत, रामबाबू, नारायण और गोपाल के खिलाफ हत्या और बलवा की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें