बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में हरदोई सीतापुर मार्ग पर शहबादपुर गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार सास और दामाद को टक्कर मार दी। सास की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दामाद को मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली मौके पर छोड़ भाग निकला। हादसा इतना भीषण था की दामाद का एक हाथ कटकर घटनास्थल पर 30 मीटर दूर जा गिरा।
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर निवासी सुरजीत (25) दिल्ली में प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते थे। उनकी सास सांडी थाना क्षेत्र के नोनखारा निवासी गुड्डी (45)भी दिल्ली में ही काम करती थी।बीते सोमवार को ही सभी लोग दिल्ली से आए थे। बृहस्पतिवार को सुरजीत बाइक से गुड्डी को लेकर दवा दिलाने हरदोई गए थे।गुड्डी की बहन मीना टाडियावां में है।
दवा लेने के बाद सुरजीत और गुड्डी रात में टाडियावां जा रहीं थीं। इस दौरान हरदोई सीतापुर मार्ग पर शाहाबादपुर के पास ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी।टक्कर लगने से बाइक सवार सास और दामाद की उछल कर दूर जा गिरे। गुड्डी की मौके पर ही मौत हो गई ,जबकि गंभीर हालत में सुरजीत को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है ट्रैक्टर ट्राली पुलिस के कब्जे में परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिक की दर्ज की जाएगी।
भटक कर पहुंच गए मौत के रस्ते पर
टड़ियावां जाने के लिए हरदोई सीतापुर मार्ग पर इटौली पुल के पास से ही रास्ता है। बाइक सवार सुरजीत रात होने के कारण रास्ता भटक गया पल के आगे से मोड़ने की जगह वह सीतापुर रोड पर सीधे चला गया।इसी दौरान शहबादपुर के पास हादसा हो गया और सुरजीत व उसकी सास गुड्डी की मौत हो गई।