हरदोई बिल्हौर हाईवे पर पलटा शराब लदा ट्रक
- फोटो : amar ujala
रामपुर से देशी शराब लोड कर प्रयागराज जा रही डीसीएम की शुक्रवार की सुबह कोहरे के चलते यहां गौरी चौराहा के पास सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। डीसीएम की बॉडी फटने पर उसमें लोड शराब की पेटियां जमीन पर बिखर गईं। इस बीच डीसीएम के पीछे चल रहा शराब लदा ट्रक भी अनियंत्रित होकर कुछ दूरी पर पलट गया।
मौके पर जुटे ग्रामीण सड़क पर बिखरी पड़ी शराब की कई पेटियां लूट ले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को खदेड़ा। कोतवाली क्षेत्र के कटरा-बिल्हौर मार्ग पर गौरी चौराहे के पास गैस गोदाम के सामने शुक्रवार की सुबह घने कोहरे के चलते एक डीसीएम की कानपुर की ओर से आ रही ट्रक से भिड़ंत हो गई।
इस बीच डीसीएम के पीछे चल रहा एक अन्य ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया। इधर, ट्रक से टकराने के बाद डीसीएम की एक साइड की बॉडी फट गई। डीसीएम में लोड देशी शराब की पेटियां सड़क पर बिखर गईं। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और शराब की कई पेटियां लूट-लूट कर भागने लगे।