फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हरदोई जिला अस्पताल के आकस्मिक चिकित्सा कक्ष की बिजली गुल, टॉर्च की रोशनी में हुआ इलाज

Fri, 19 Mar 2021 08:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
इमरजेंसी वार्ड में मोबाइल की टार्च जलाकर किया गया उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरदोई जिला चिकित्सालय के आकस्मिक चिकित्सक कक्ष में शुक्रवार देर शाम बिजली गुल हो जाने के कारण मरीजों का उपचार मोबाइल और टॉर्च की रोशनी में किया गया। काफी देर तक बिजली आपूर्ति शुरू न होने पर जिम्मेदारों में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन


लगभग एक घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। जिला चिकित्सालय के आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में शुक्रवार शाम लगभग पौने सात बजे बिजली गुल हो गई। अस्पताल परिसर के अन्य वार्डों में बिजली आ रही थी, लेकिन आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में बिजली गुल थी।

इसी दौरान यहां भर्ती मरीजों का उपचार (इंजेक्शन लगाना और वीगो लगाना) मोबाइल में लगे टॉर्च की रोशनी के साथ ही टॉर्च की रोशनी में भी किया गया। जब काफी देर तक लाइट नहीं आई, तो जानकारी जुटाई गई। इस दौरान पता चला कि जिला चिकित्सालय के आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में एमसीबी का पैनल ही फुंक गया है।
विज्ञापन


इसके कारण यहां लगा इनवर्टर भी कार्य नहीं कर पाया। कुछ देर बाद फार्मासिस्ट विजय तिवारी मौके पर पहुंचे और मिस्त्री बुलवाकर व्यवस्था दुरुस्त कराई। लगभग एक घंटे तक आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें