फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मुनाफा दिलाने के बहाने सहायक अध्यापिका से 10 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बावन विकास खंड के मानपुर के परिषदीय विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका ने दस लाख रुपये ठगे जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। शहर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूल रूप से कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी के मोहल्ला पिपरा रज्जब निवासी सपना यादव सहायक अध्यापिका हैं। दर्ज कराई प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि टड़ियावां थाना क्षेत्र के टेनी निवासी अनंगपाल सिंह के कहने पर उन्होंने अखंड भारत मार्केटिंग कंपनी में दस लाख रुपये लगाए थे। दावा है कि अनंगपाल ने आठ फीसदी मासिक लाभ देने का आश्वासन दिया था। इस पर नवंबर 2024 में पांच लाख रुपये चेक से और फिर जनवरी 2025 में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से रुपये दिए थे। इसके अलावा पांच हजार रुपये का अलग से रिचार्ज भी प्रतिमाह कराया था।


फरवरी से इसका मुनाफा मिलना बंद हो गया तो अनंगपाल से संपर्क किया। आश्वासन दिया कि तीन माह बीत जाने पर मूलधन भी निकाला जा सकता है। मूलधन की मांग करने पर आनाकानी की गई और अब तक भी मूलधन नहीं मिला। दबाव बनाने पर अनंगपाल ने एक चेक दिया जो बाउंस हो गया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अनंगपाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें