फोटो-18- पाली मार्ग पर बैरियर चौराहा के पास पलटा ट्रक
- फोटो : HARDOI
पाली। कस्बे के बैरियर चौराहा के पास मंगलवार देर रात तक तेज रफ्तार ट्रक पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। चालक, क्लीनर ने कूदकर अपनी जान बचाई।
मंगलवार रात 12 बजे रूपापुर शुगर मिल से गन्ने की वेगास लेकर ट्रक शाहजहांपुर जा रहा था। शाहाबाद पाली मार्ग पर बैरियर चौराहा के पास ट्रक अनियंत्रित होकर वह पलट गया।
ट्रक चालक अरशद ने बताया कि ट्रक की कमानी का पटरा अचानक टूट गया। इससे ट्रक अनियंत्रित हो गया था। हादसे में ट्रक चालक और क्लीनर जुबेर ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी ली।