फोटो-02- पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : HARDOI
हरदोई। सुरसा पुलिस ने चोरों के गिरोह तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से क्षेत्र से चोरी हुए प्रोजेक्टर, लैपटॉप, टेबलेट समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया है। इनका एक साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।
मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव ने बताया कि बताया कि पकड़े गए चोरों ने फर्नीचर की दुकान, प्राथमिक विद्यालय व डिग्री कॉलेज में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। एएसपी के मुताबिक घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए खुलासे के लिए टीमों को लगाया गया था।
इसी क्रम में थाना सुरसा पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग में खुटेहना तिराहे पर मौजूद थी, तभी धिंन्नी तिराहे की ओर से बाइक सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए जिन्हें रोका गया।
बाइक पर पीछे बैठे युवक के पास से चोरी का सामान मिला। पूछताछ पर उसने अपना नाम विनीत राजवंशी और दूसरे ने अपना नाम वीरपाल निवासी ग्राम पौथेपुरवा बताया। पूछताछ के दौरान इन लोगों ने बताया इनके दो अन्य साथियों के साथ लोगों ने एक डिग्री कॉलेज में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस ने इनकी निशानदेही पर इनके तीसरे साथी विशाल राजवंशी को भी गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी का सामान बरामद किया गया। एएसपी ने बताया कि जो फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।