फोटो- 26- पलटी पड़ी ट्रैक्टर-ट्राली। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र में भरखनी-पाली मार्ग पर मुडरामऊ के निकट ट्रैक्टरी-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई।
फर्रुखाबाद जनपद के कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पिलखना निवासी अवध पाल (26) पिछले दो माह से पाली थाना क्षेत्र के ग्राम अलमापुर में ससुराल में रह रहे थे। यहां वे ट्रैक्टर चलाते थे।
शुक्रवार की सुबह वे ट्राली में गन्ना भरकर रूपापुर चीनी मिल गए थे। गन्ना डालकर वापस अलमापुर जाते समय पाली-भरखनी मार्ग पर मुडरामऊ के निकट ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। घटना में अवधपाल ट्रैक्टर के नीचे दब गए और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके पास मिले मोबाइल से परिजनों को घटना की जानकारी दी।
परिजन शव लेकर गांव चले गए। पाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश राय ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तौल के बाद कुछ गन्ना बच गया था, जो ट्राली में था। प्राथमिक तौर पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट जाने की वजह से घटना होने की बात भी सामने आई है।