हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के राहुला मार्ग पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवारों दो लोगों को रौंदा डाला। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।
थाना बिलग्राम गनीपुर निवासी विजय राठौर (16) और साथी जगदीश कश्यप (36) सोमवार की शाम को बाजार आए थे। घरेलू सामान लेकर गांव लौट रहे थे। राहुला मार्ग पर गनीपुर की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सामने से बाइक सवारों को रौंद डाला। दोनों सीएचसी लाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
सूचना पर विजय के पिता शंभू और जगदीश के परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। वहीं, हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। जगदीश के दो बेटे और एक बेटी है। विजय की शादी नहीं हुई थी। घटनास्थल पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी।