फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार खड्डे में गिरी, चालक घायल

विज्ञापन
निर्माणाधीन पुलिया व कच्चे रास्ते के बीच खड्डे में गिरी पड़ी कार। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
मल्लावां। मल्लावां से मेहंदीघाट घाट तक सड़क का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। नरायनमऊ गांव के पास पुलिया का भी निर्माण चल रहा है। राहगीरों को परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन ने पुलिया के पास से आवागमन के लिए कच्चा रास्ता बना दिया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार की रात नेवादा गांव निवासी सुनील कुमार मिश्रा (35) मल्लावां से कार से वापस घर जा रहा था। कच्चे बाईपास से कार निकालते वक्त कार अनियंत्रित होकर किनारे खड्डे में जा गिरी।
विज्ञापन

घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि सुनील को भी हल्की चोटें आईं। आसपास के लोगों ने सुनील को कार से बाहर निकाला और सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें