पिहानी- चपरतला मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला
पिहानी (हरदोई)। पिहानी- चपरतला मार्ग पर बेकाबू कार पलटने से इसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। सभी घायल एक ही परिवार के हैं। घायलों को पिहानी सीएचसी से जिला चिकित्सालय रेफ र किया गया है।
कस्बे के इच्छापुर्णी मंदिर के ट्रस्टी वैष्णव हरी शरण लाल रस्तोगी के पुत्र ओम रस्तोगी के भाई हरी नारायण रस्तोगी अपनी स्विफ्ट कार से परिवार को लेकर सीतापुर स्थित ससुराल जा रहे थे।
पिहानी- चपरतला मार्ग पर सआदतनगर ईंट भट्टे के पास कार बेकाबू होकर सड़क के पश्चिम में लगे ईंट के ढेर से टकरा गई। जिससे कार में सवार हरी नारायण रस्तोगी (32) उनकी पत्नी अंजलि रस्तोगी (30) और दो वर्षीय पुत्री जान्हवी रस्तोगी गंभीर रूप से घायल हो गए।
कार भी छतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद घायलों को सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल हरदोई के लिए रेफर कर दिया।