फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार पलटी, तीन घायल

Fri, 23 Sep 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
पिहानी- चपरतला मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। पिहानी- चपरतला मार्ग पर बेकाबू कार पलटने से इसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। सभी घायल एक ही परिवार के हैं। घायलों को पिहानी सीएचसी से जिला चिकित्सालय रेफ र किया गया है।
विज्ञापन


कस्बे के इच्छापुर्णी मंदिर के ट्रस्टी वैष्णव हरी शरण लाल रस्तोगी के पुत्र ओम रस्तोगी के भाई हरी नारायण रस्तोगी अपनी स्विफ्ट कार से परिवार को लेकर सीतापुर स्थित ससुराल जा रहे थे।

पिहानी- चपरतला मार्ग पर सआदतनगर ईंट भट्टे के पास कार बेकाबू होकर सड़क के पश्चिम में लगे ईंट के ढेर से टकरा गई। जिससे कार में सवार हरी नारायण रस्तोगी (32) उनकी पत्नी अंजलि रस्तोगी (30) और दो वर्षीय पुत्री जान्हवी रस्तोगी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार भी छतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद घायलों को सीएचसी ले जाया गया।  जहां डॉक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल हरदोई के लिए रेफर कर दिया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें