फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू बस खाई में गिरी, 12 घायल

Thu, 13 Aug 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सवायजपुर-हरदोई मार्ग पर गुरुवार की सुबह थाने के पास बेकाबू होकर एक निजी बस खाई में जा गिरी, जिससे वहां पर चीख पुकार मच गई। घटना में बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र में सवायजपुर-हरदोई मार्ग पर दिल्ली से चलकर प्राइवेट बस बावन को जा रही थी। लोनार थाने के निकट से गुजरने के बाद अभी कुछ ही दूरी गई थी कि बस खाई में जा गिरी। बस को खाई में गिरते देख आस पास के लोग और थाने से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकाला।

बस में चालक परिचालक समेत 12 यात्री सवार थे। सभी को निकाल कर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से ताज मोहम्मद (45) पुत्र हसरत निवासी अमसेली मुकटेश्वर हापुड़ की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया। इसके साथ उसका एक साथी भी था। अस्पताल में चिकित्सक ने दोनों का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें