हरदोई जिले में बेनीगंज कोतवाली के रायपुर पुरौरी निवासी कुलदीप (18) गुरुवार की देर रात अपने बड़े भाई जागेन्द्र के साले की शादी में शामिल होने के लिए अपने चचेरे भतीजे लवकुश (17) के साथ बाइक से संडीला जा रहे थे। उनकी बाइक संडीला के जलालपुर के पास पहुंची, तभी सामने से तेज रफ्तार आ रही बोलेरो से टकरा गई।
बाइक बोलेरो में फंस गई और करीब 20 मीटर तक दोनों को घसीटते हुए ले गई। इसके बाद बोलेरो सड़क किनारे गड्ढे में जा फंसी। हादसे में चाचा कुलदीप और भतीजे लव कुश की मौत हो गई। वहीं, बोलेरो के परखचे उड़ गए। बोलेरो सवार कहां गए, इसकी पुलिस जांच कर रही है। मृतक कुलदीप अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था, जबकि लवकुश भी अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था।