फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शुगर मिल के सुपरवाइजर की हादसे में मौत

Thu, 09 Mar 2023 10:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शुगर मिल के सुपरवाइजर की हादसे में मौत
विज्ञापन




- सल्लिया रोड पर गौरिया मोड़ के पास कार ने बाइक में मारी टक्कर

- होली मनाने के लिए गांव जा रहे थे



संवाद न्यूज एजेंसी हरियावां (हरदोई)। डीएससीएल शुगर मिल हरियावां का एक सुपरवाइजर बाइक से होली मनाने के लिए गांव जा रहा था। पिहानी कोतवाली के सल्लिया रोड पर गौरिया मोड़ पर पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार गड्ढे में जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

लखीमपुर जिले के रामापुर थाना पसिगवां निवासी अरुण कुमार सिंह तोमर (35) डीएससीएल शुगर मिल हरियावां में गन्ना सुपरवाइजर का काम संभाल रहे थे। वह होली मनाने के लिए बाइक से अपने गांव जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही पहुंचे इंस्पेक्टर (रिजर्व) पीपी सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसएचओ पिहानी वेणी माधव त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिल गई है। अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें