फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से पहले ही उफनाया नाला

Thu, 12 May 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
नाले का गंदा पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। बारिश के पहले ही पिहानी चुंगी के पीछे से नकला नाला उफना गया। नाले की दीवार छोड़ घरों के सामने गंदा पानी भर गया। वहां पर तालाब जैसा नजारा दिखाई दिया। गंदे पानी की बदबू से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
विज्ञापन

अभी हाल में ही नगर पालिका क्षेत्र में आने वाले नालों की साफ सफाई करवाई गई थी। इससे शहर के अंदर नाले चोक होने वाली कोई समस्या देखने को नहीं मल रही। लेकिन शहर के कोने पर पिहानी चुंगी के पीछे से गुजरने वाले नाले ने यहां के आसपास के लोगों को परेशान करना शुरू  कर दिया है। नाला कुछ दिनों से उफान मारने लगा है। गंदा पानी घरों के बाहर इकट्ठा होने लगा है।

पिहानी चुंगी के निकट सूर्य प्रकाश मिश्र ने बताया कि वह काफी दिनों से इस नाले के गंदे पानी से परेशान हैं। बारिश होने वाली है जिसके बाद नाले का पानी उनके घर तक घुस सकता है। नाले के पानी से आधा दर्जन घर के लोग प्रभावित हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जलाधिकारी व नगर पालिका अध्यक्ष को सूचित किया जा चुका है। यदि जल्द उनको इस नाले के गंदे पानी से निजात न दिलाई गई तो आस पास संक्रामक रोग भी फैल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें