पिहानी। दो साल से नेपाल में काम कर रहे पिहानी के अहेमी झाला के दो युवक वहां आई त्रासदी के बाद से लापता हैं। उन्हें लेकर तरह-तरह की आशंकाओं को लेकर परिजन बेचैन हैं। इस बीच परिजन ने गुरुद्वारे पर पहुंच कर शबद-कीर्तन आदि कर वाहे गुरु से उनके सकुशल होने की अरदास की।
अहेमी झाला के लखविंदर सिंह ने बताया कि उनके भाई पपेंद्र सिंह (35) और भतीजे ऋषि पाल सिंह (22) व बहनोई पंजाब के तरनतारन निवासी शमशेर सिंह पिछले लगभग दो वर्षों से नेपाल में हैं। पपेंद्र सिंह पावर प्रोजेक्ट में क्रेन ऑपरेटर, ऋषि पाल सिंह कटर ऑपरेटर हैं जबकि शमशेर डंपर चालक हैं। लखविंदर का कहना है कि नेपाल में बाढ़ की खबरों के बीच उन लोगों ने जब उनसे संपर्क करने का प्रयास किया तो तीनों से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। पड़ोसी से पता चला कि उनका कहीं पता नहीं चल पा रहा है। इस बीच कुछ रिश्तेदार नेपाल पहुंच कर उनके बारे में पता लगाने के लिए रवाना हुए हैं।