फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल की मासूम से दुष्कर्म: अमरूद खिलाने के बहाने किया कुकृत्य, घर के बाहर खेल रही थी बच्ची, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 28 Jul 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,

सार

प्रभारी निरीक्षक रंधा सिंह ने बताया कि रमाकांत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है । उसकी तलाश की जा रही है। मासूम का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव में मकान के सामने लगे पेड़ से अमरूद तोड़कर खिलाने के बहाने दो साल की मासूम बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची की दादी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। बेहटा गोकुल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स चौकीदार है। उसकी पोती दो वर्ष की है। गुरुवार शाम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में ही रहने वाला रमाकांत वहां आ गया।
रमाकांत ने मकान के सामने लगे पेड़ से अमरूद तोड़कर खिलाने के लिए कहा तो बच्ची उसके साथ चली गई। आरोप है कि इसी दौरान रमाकांत ने बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर वह उसे छोड़ कर भाग गया। इसी दौरान चौकीदार की पत्नी मौके पर पहुंची और मासूम को पड़ा देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आनन-फानन ही उसे लेकर पहले बेहटा गोकुल थाने और फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोडरपुर गई। प्रभारी निरीक्षक रंधा सिंह ने बताया कि रमाकांत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है । उसकी तलाश की जा रही है। मासूम का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें