पुलिस की फायरिंग में बाइक सवार राजेश (35) निवासी मझिया थाना रामपुर कला के बाएं पैर में घुटने में गोली लगी और वह बाइक समेत गिर गया। उसका साथी मौके से भाग निकला। पुलिस टीम उसे पिहानी सीएचसी ले गई। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि राजेश शातिर अपराधी है और सीतापुर जनपद के सिधौली महमूदाबाद और कमलापुर थानों में लगभग 35 मामले दर्ज हैं। उसके पास से चोरी के जेवर, मोबाइल बरामद हुए हैं, जो बाइक बरामद हुई है वह भी चोरी की है।