फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बिहार की दो महिलाएं 10 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो- 27- शहर कोतवाली में बैठी गांजा तस्करी की गिरफ्तार आरोपी महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) लखनऊ से मिले इनपुट के आधार पर शहर कोतवाली पुलिस ने रेलवे स्टेशन के बाहर से दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से कुल 10 किलो गांजा बरामद हुआ। दोनों महिलाएं बिहार के वैशाली जनपद की रहने वाली हैं। तस्करी कर लाया गया गांजा कहां पहुंचाना था इसकी जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

एनसीबी से मिले इनपुट के आधार पर शहर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार रात रेलवे स्टेशन के पुराने गेट के पास महिला पुलिस के साथ घेराबंदी की थी। इस दौरान उधर से निकली कई महिलाओं और उनके पास स्थित सामान की जांच की। इस दौरान एक साथ जा रही दो महिलाओं को रोककर उनके बैग की तलाशी ली गई। दोनों महिलाओं के बैग में पांच पांच किलो गांजा मिलने पर उनसे पूछताछ की गई।
इस दौरान इन लोगों ने अपना नाम पता बिहार के वैशाली जनपद के महुआ थाना क्षेत्र के अवाकपुर निवासी निर्मला देवी और भगवानपुर थाना क्षेत्र हिमायतपुर निवासी मुसैना मल्लाह बताया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों महिलाओं के बारे में जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार दोपहर मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में दोनों को पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों को जेल भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एनसीबी के निरीक्षक अनुराग पटेल और कौशलेंद्र सिंह के साथ शहर कोतवाल संजय त्यागी, उपनिरीक्षक कैलाश नाथ यादव, एनसीबी के महिला आरक्षी अंशिका शुक्ला, शहर कोतवाली के सिपाही सुरजीत यादव, राजेंद्र राजपूत और महिला बबली रावत शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें