फोटो-19- टक्कर लगने के बाद सड़क पर पलटा पड़ा ट्रैक्टर व बीच सड़क पर खड़ी गन्ना लदी ट्राली। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरियावां। पिहानी मार्ग पर जतुली गांव के पास शुक्रवार की दोपहर हरदोई की ओर से गन्ना लादकर आ रहे ट्रैक्टर ट्राली को ओवर टेक करने के प्रयास में एक ट्रैक्टर ट्राली टकरा गई। टक्कर लगने के बाद खाली जा रही ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर पलट गई।
घटना के बाद दोनों, ट्रैक्टर ट्राली के चालक वाहन मौके पर छोड़कर भाग गए। इधर, घटना के बाद ट्रैक्टर ट्राली पलटने से सड़क पर जाम लग गया। कुछ ही देर में सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
सूचना मिलने पर एसआई अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए और सडक़ पर पलटी पड़ी ट्रैक्टर ट्राली को हटवाया। लगभग एक घंटे बाद सडक़ पर आवागमन बहाल किया जा सका। एसआई ने बताया कि दोनों ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में ले ली गई हैं। (संवाद)