पिहानी। कोतवाली पुलिस ने चोरी के माल के साथ दो शातिरों को गिरफ्तार कर लिया। चार अक्तूबर की रात चोरों ने मोहल्ला भाटनटोला व लोहानी की खजूर वाली मस्जिद के पास से दो सोलर बैटरी चोरी हुई थीं। साथ ही सल्लिया रोड पर स्थित रोहित गुप्ता के कारखाने से कारखाने की पुली, 20 गमले, सिलिंडर आदि चोरी हो गया था।
नगर पालिका के लिपिक संजय बाबू और कारखाना मालिक रोहित ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कस्बा चौकी प्रभारी अनिल सक्सेना ने बताया कि मोहल्ला नागर से हरिकांत उर्फ राजा और उसके साथी सीटू निवासी अहिरोरी थाना टड़ियावां को करावां रोड स्थित डिग्री कालेज के पास से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से उक्त घटनाओं में चोरी गई दो बैटरियां व कारखाने का सामान बरामद हुआ। ब्यूरो