फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तीन घंटे बंद रहे शहर के दो उपकेंद्र,16 हजार उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बिजली उपभोक्ताओं को नियमित बिजली मिलने के लिए विभाग की ओर से कराए जा रहे कार्य अभी तक अधूरे हैं। बिजली लाइनों को बनाने का कार्य पूरा न होने का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। ओवरलोडिंग के कारण जंफर जलने से दो उपकेंद्र तीन घंटे तक बंद रहे। इससे 16 हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए।
विज्ञापन

शहर में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए रिवैंप योजना के तहत कार्य कराया जा रहा है। इसी के तहत 220 केवीए मन्नापुरवा से 33 केवीए गुरगुज्जा और सांडी रोड को जाने वाली बिजली लाइन को अलग किया जाना था, ताकि एक लाइन पर दोनों उपकेंद्रों का लोड न रहे। 33 केवीए गुरगुज्जा को जाने वाली लाइन का कार्य दिसंबर में शुरू हुआ था, मगर अभी तक पूरा नहीं हो सका है। इससे दोनों उपकेंद्र एक ही लाइन से चल रहे हैं। ऐसे में गर्मी में मांग बढ़ने से जंफर जलने और तार टूटने की घटनाएं हो रही हैं।
गुरुवार की रात 10 बजे ओवरलोडिंग के कारण गुजगुज्जा जाने वाली लाइन का जंफर जल गया। इससे दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति बाधित हो गई तो तीन घंटे के बाद बहाल हो सकी। इसके बाद लोकल फाल्ट के कारण रात भर बिजली की आवाजाही जारी रही। इससे पूरी रात दोनों उपकेंद्रों से जुड़े 16 हजार उपभोक्ता परेशान रहे। वहीं, शुक्रवार को सिटी उपकेंद्र से जुड़े सिनेमा रोड फीडर की आपूर्ति लोकल फाल्ट केे कारण एक घंटे तक बाधित रही। इससे 500 उपभोक्ता बिजली न मिलने से परेशान रहे। एसडीओ आकाश वर्मा ने बताया कि ओवरलोडिंग के कारण फाल्ट हो रहे हैं। बिजली लाइन पूरी करने के संबंध में कार्यदायी संस्था के अवर अभियंता को पत्र जारी कर कार्य पूरा करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें