फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रावल उच्च प्राथमिक विद्यालय की चारदीवारी गिरने से दो छात्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-29-शिवांश को प्राइवेट अस्पताल ले जाते परिजन। संवाद
विज्ञापन

फोटो-30-विद्यालय की टूटी चारदिवारी और पड़ा मलबा। संवाद




एक की हालत गंभीर होने पर शहर के प्राइवेट अस्पताल में कराया भर्ती

संवाद न्यूज एजेंसी



टड़ियावां। विकास खंड के रावल उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार सुबह चारदीवारी गिर जाने से दो छात्र घायल हो गए। दोनों छात्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद एक को छुट्टी दे दी गई, जबकि दूसरे को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजन उसका इलाज शहर में नघेटा सड़क पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में करा रहे हैं।



रावल निवासी सोनपाल का पुत्र शिवांश (11) विद्यालय में कक्षा छह का छात्र है। सोनपाल ने बताया कि शिवांश सोमवार को परीक्षा देने के लिए सुबह लगभग नौ बजे विद्यालय जा रहा था। विद्यालय के पास पहुंचते ही अचानक चारदीवारी गिर गई। इसके मलबे में शिवांश के साथ ही वहां खड़ा कक्षा छह का ही छात्र नदीम (11) भी चारदीवारी के मलबे में दब गया। चारदीवारी गिरने की जानकारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय विद्यालय का कोई स्टाफ मौके पर मौजूद नहीं था। दोनों बच्चों के परिजन इन्हें सीएचसी टड़ियावां ले गए। यहां से शिवांश को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, तो साथ आई मां ममता ने अन्य परिजनों को अवगत कराया। शिवांश का पैर टूटने की बात सामने आई है। उसका इलाज शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना की जानकारी पर विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक जय प्रकाश नारायण भी प्राइवेट अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन




इनसेट



खंड शिक्षा अधिकारी को पता ही नहीं, स्पष्टीकरण तलबजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार झा ने नहीं दी। घटना सुबह हो गई थी, तो इसके बारे में सूचना देनी चाहिए थी। खंड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इसके अलावा एक प्रतिनिधिमंडल को घटना की जांच के लिए छात्र के पास भी भेजा गया है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई जरूर की जाएगी
विज्ञापन




इनसेट



बीईओ बोले, हमें किसी ने बताया नहीं



खंड शिक्षा अधिकारी अनिल झा से जब घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि किसी ने बताया नहीं। यह भी कहा कि सुबह घटना हुई थी, तो कोई तो हमें बताता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें