फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दो सांपों ने बुजुर्ग को काटा तो डिब्बे में भरकर पहुंच गया अस्पताल

Mon, 22 May 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 37
विज्ञापन

शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के बासित नगर गांव में एक वृद्ध को एक साथ दो सांपों ने काट लिया। वृद्ध ने दोनों सांपों को पकड़कर एक डिब्बे में बंद किया और इलाज कराने के लिए सीएचसी पहुंचा। जहां पर उसका इलाज किया गया। वृद्ध की हिम्मत की चर्चा होती रही।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बासित नगर निवासी 70 वर्षीय श्रीश चंद्र के घर के बाहर अक्सर सांप निकल आते हैं, जिससे वह काफी परेशान थे। रविवार को दो सांपों ने एक साथ उन्हें काट लिया। श्रीश चंद सांपों के काटे जाने के बाद घबराए नहीं। तत्काल उन्होंने दोनों सांपों को पकड़कर एक डिब्बे में बंद किया और सीएचसी पहुंचे। यहां पर डॉ. धर्मेंद्र ने उनका इलाज किया। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें