फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप फटने से दो पक्ष भिड़े, पुलिस से हाथापाई

विज्ञापन
गांव भवीगढ़ में नायब तहसीलदार व सीओ को तहरीर देतीं महिलाएं - फोटो : ATHROLI
विज्ञापन
गांव भवीगढ़ में सोमवार रात दो पक्षों में मारपीट के बाद जमकर हंगामा हुआ। पुलिस से भी हाथापाई हुई। लोगों ने पुलिस पर घरों में घुसकर मारपीट, महिलाओं से अभद्रता करने और एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष के आठ व दूसरे पक्ष से दो लोगों को शांतिभंग में जेल भेज दिया है। तनाव को देखते हुए पीएसी को तैनात कर दिया है। वहीं महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सोमवार को भवीगढ़ निवासी रामकिशोर नलकूप से पानी की पाइप डालकर खेत में सिंचाई कर रहा था। गांव के ही रमेश जाटव अपनी पत्नी ममता के साथ खेत से मवेशियों के लिए चारा काटकर बाइक से घर लेकर आ रहे थे। सूरजपुर मार्ग पर बाइक निकालते वक्त रामकिशोर के खेत को जा रहा सड़क पर पड़ा पाइप फट गया। इसके बाद विवाद हो गया। दोनों के घर वाले भी मौके पर पहुंच गए और झगड़ा मारपीट में बदल गया। हालांकि शाम को गांव के ही लोगों ने मामला शांत करा दिया।
पुलिस की एंट्री के बाद बिगड़ी बात
झगड़ा शांत होने के बाद गांव में बरला थाने से लेपर्ड पर तैनात दो पुलिस कर्मी सोमवार रात करीब 8.30 बजे रमेश के यहां दबिश देने पहुंचे तो हंगामा हो गया। पुलिस कर्मियों से हाथापाई भी हो गई। थोड़ी देर में बरला थाने से पुलिस भी पहुंच गई। इस दौरान पुलिस रमेश पक्ष के आठ लोगों को उठाकर थाने ले गई। इस दौरान पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि दूसरे पक्ष की शह पर पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई की और घरों में घुसकर तोड़फोड़ व मारपीट की गई। इस दौरान महिलाओं से अभद्रता भी की गई।
विज्ञापन

पुलिस पर महिलाओं से अभद्रता का आरोप
अतरौली। भवीगढ़ में तनाव की सूचना पर भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के नेता व पूर्व मंत्री चौ. महेंद्र सिंह, देवी सिंह रोहिला, नितिन बाल्मीकि मौके पर पहुंच गए। रमेश पक्ष के लोगों ने पुलिस पर अभद्रता के आरोप लगाए। महिलाओं का आरोप था कि पुलिस कर्मी दूसरे पक्ष के लोगों को साथ लेकर सत्यप्रकाश, राहुल, राकेश आदि के घरों में दबिश देने पहुंचे, जहां लोगों से मारपीट और महिलाओं के साथ गाली गलौज, तोड़फोड़ और अभद्रता की गई। पुलिस द्वारा की गई मारपीट में राहुल घायल हो गया। ममता व राहुल की ओर से रात में घरों में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट, महिलाओं से छेड़छाड़ तथा लूटपाट व जाति सूचक शब्द बोलकर अपमानित करने का आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस कर्मियों व दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उपेंद्र, राम किशोर व हिमांशु के खिलाफ एससी एसटी एक्ट व मारपीट का मुकदमा दर्ज करा दिया है।
ये लोग किए शांतिभंग में बंद
एक पक्ष से राकेश व रमेश, दिनेश, रवि, प्रमोद, अमित, वीरेंद्र, प्रदीप और दूसरे पक्ष से उपेंद्र शर्मा, व शांतनु को शांति भंग में बंद किया गया है।
2019 में भी हुआ था विवाद
भवीगढ़ में जयनारायण की बेटी की 25 जून 2019 को बरात आई थी। तब भी दो पक्षों में विवाद हो गया था। उन दिनों संभ्रांत लोगों ने पंचायत कर मामला शांत कर दिया था।
- पानी का पाइप फट जाने के कारण दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। जिस पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस कर्मियों पर लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस समय शांति बनी हुई है। शिवप्रताप सिंह, सीओ

गांव भवीगढ़ में सीओ घटना की जानकारी करते सीओ।- फोटो : ATHROLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें