फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत, छह घायल

Sun, 14 Jun 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई, वहीं अन्य सड़क हादसों में एक अन्य युवक की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों मेें एक की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन


बेहटा गोकुल क्षेत्र के ग्राम बलहेरा निवासी मनोज गुप्ता (38) पुत्र नत्थू लाल वर्तमान समय में शहर कोतवाली के आलू थोक में परिवार के साथ रह रहे थे। वह गन्ने के जूस का ठेला लगाते थे। रविवार को अपने भाई सर्वेश गुप्ता (30) के साथ बाइक से पिहानी गन्ना खरीदने गए थे। वह वहां से बाइक से वापस आ रहे थे।

शहर क्षेत्र में पिहानी चुंगी के पास गिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मनोज की मौके पर मौत हो गई, जबकि सर्वेश बालबाल बचे। घटना से आसपास भारी भीड़ जमा हो गई। चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया और ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। उधर, शहर क्षेत्र में बिलग्राम मार्ग पर शनिवार देर रात बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, इससे बाइक सवार गौरव सोलंकी (26) पुत्र गिरीश सोलंकी निवासी सोखे गेट कासगंज और उसका साथी अविनाश (27) घायल हो गए। दोनों को अस्पताल लाया गया।

जहां डॉक्टर ने गौरव को मृत घोषित कर दिया और अविनाश की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि गौरव कासगंज की एक फैक्ट्री में लैब केमिस्ट के पद पर तैनात थे। वह सुरसा क्षेत्र के फतियापुर में कंपनी की ब्रांच में आडिट करने आए थे।

उसका साथी अविनाश फतियापुर ब्रांच में सुपरवाइजर पद पर तैनात है। उधर, शहर क्षेत्र में नघेटा रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार रेनू (22) पत्नी आशीष निवासी विकासनगर और उनका देवर दिनेश (30) पुत्र श्रीफल घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर रेनू की हालत गंभीर बनी हुई थी।

उधर, सुरसा क्षेत्र के दहिगवां निवासी पंकज (25) पुत्र नवल किशोर अपने पत्नी आरती (22) के साथ बाइक से जा रहे थे। रास्ते में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं माधौगंज क्षेत्र के ग्राम महमदपुर निवासी भगवान सरन (40) पुत्र जिंदाल सड़क हादसे में घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें