फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 21 लाख से होगी दो रजबहा, आठ माइनरों की सिल्ट सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर। शारदा नहर खंड शाहजहांपुर के तहत रबी की फसलों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के लिए दो रजबहा और आठ माइनरों में करीब 85 किलोमीटर क्षेत्र में सिल्ट सफाई होगी। इसके लिए 21 लाख की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन

रबी की फसलों की बोआई चल रही है। इसके अलावा जिले में गन्ने की पैदावार भी अच्छी खासी होती है। फसलों की सिंचाई के लिए रजबहा और माइनर से बड़ी संख्या में किसान जुड़े हैं। अवर अभियंता अमन गुप्ता ने बताया कि बरबन रजबहा में 31 किलोमीटर, सवायजपुर रजबहा में 24 किलोमीटर और 30 किलोमीटर लंबी माइनरों में पकरी, बेहटी, आमतारा, हथौड़ा, पचदेवरा सहित आठ शामिल है। सभी की सफाई एक माह में पूरी करने के निर्देश ठेकेदारों को दिए गए हैं।



एसडीओ ने किया सफाई कार्य का निरीक्षण
गुरुवार को क्षेत्र के सिलवारी माइनर में सफाई काम का जायजा लेने पहुंचे शाहजहांपुर शारदा नहर खंड के एसडीओ रितुराज सिंह ने कार्य मानक के अनुरूप करने के निर्देश दिए। उन्होंने ठेकेदार से कहा कार्य में गड़बड़ी मिली तो, संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें