हरदोई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बेहटा गोकुल थाने में तैनात उपनिरीक्षक समेत दो पुलिस कर्मियों को निलंबित किया है। बताया कि बेहटा गोकुल में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात अनेकपाल सिंह लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में लापरवाही कर रहे थे।
एनबीडब्ल्यू वारंट के संबंध में आख्या भी समय से न्यायालय में नहीं भेजी जा रही थी। इसके कारण उन्हें निलंबित किया गया है। इसी तरह पुलिस अधीक्षक ने आंकिक शाखा में संबद्ध महिला सिपाही मोहिनी रानी को भी निलंबित किया है। उन पर आंकिक शाखा में तैनात रहे शकील अहमद के कहने पर एक सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक द्रारा ऑनलाइन ट्रांजक्शन के जरिए 65 हजार रुपये एकाउंट में लेने का आरोप हे। दोनों मामलों में आरोपों की पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। मामले की विस्तृत जांच अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी को सौंपी गई है। (संवाद)