फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से दो की मौत

Wed, 26 Aug 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के दो थाना क्षेत्रों में बिजली के करंट की चपेट में आए युवक व किशोरी की मौत हो गई। घटना से परिजनों का कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा। वहीं परिजनों ने किशोरी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


कासिमपुर क्षेत्र के गदियाना गांव निवासी गंगाराम मौर्या के पुत्र हरेश्याम (35) सोमवार की रात परिवार के साथ छत पर लेटे थे। रात 11 बजे बिजली आने पर वह नीचे उतरे, पर हाई वोेल्टेज से उसका टेबिल फै न फुं क गया। उसे चलाने की कोशिश में वह करंट की चपेट में आ गए, जिससे वह लोहे के पलंग पर गिरकर झुलस गया।

इधर, पंखे के फुं के मोटर से बदबू आने पर छत पर लेटी उसकी पत्नी गुड्डी देवी नीचे आई। जहां पति को पलंग पर पड़ा देख जैसे ही उसने छुआ तो वह करंट लगने से दूर जाकर गिरी। जैसे तैसे उसने अपने को संभाला और चीख पुकार लगने लगी। इस पर परिवार के अन्य लोग जाग गए।
विज्ञापन


आनन फानन में सप्लाई बंद कर उसे अस्पताल ले जाने के लिए परिजन चले। इसी बीच उसने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों की चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। परिजनों ने बताया कि उसके चार बच्चों में दो बेटी व दो बेटे हैं।

उधर, पिहानी क्षेत्र के गांव शाहपुर सैयदा निवासी रामसरन के घर में बंधी लोहे की अर्गनी से घरेलू बिजली केबिल टच हो रही थी, जिसमें करंट आ रहा था। मंगलवार को उसकी बड़ी पुत्री पिंकी भीगे कपड़े सुखाने अर्गनी पर डाल रही थी। इसी बीच करंट की चपेट में आ गई।

उसे बचाने की कोशिश में उसकी छोटी बहन रिंकी (16) ने उसे धक्का देकर अलग किया, पर खुद करंट की चपेट में आ गई। परिजन जब तक उसे छुड़ाते उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया कि चार बच्चों में तीन बेटियां व एक पुत्र है। जिनमें दो बेटियाें की शादी हो चुकी थी। रिंकी सबसे छोटी थी और वह कक्षा 10 में पढ़ती थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें