फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपद के दो ओडीआर को मिला राज्य राजमार्ग का दर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के दो अन्य मार्गों को प्रदेश सरकार ने राज्य राजमार्ग घोषित कर दिया है। श्रेणी में उच्चीकरण से अब इन मार्गों का रखरखाव भी आसानी से हो सकेगा। मार्गों को राज्य मार्ग घोषित किए जाने की जानकारी गुरुवार को औपचारिक रूप से शासन ने लोक निर्माण विभाग को भेज दी है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के खंड-दो के अधीन आने वाले बिलग्राम-सांडी-अल्लागंज मार्ग अब तक अन्य जिला मार्ग (ओडीआर) की श्रेणी में था। यह मार्ग एक ओर उन्नाव जनपद को तो दूसरी ओर शाहजहांपुर जनपद को जोड़ता है।
इसे एसएच-138 नाम दिया गया है। इसी तरह मेहंदीघाट-संडीला-भटपुर मार्ग भी अभी तक अन्य जिला मार्ग की श्रेणी में था। अब इसे राज्य राजमार्ग घोषित कर दिया गया है। इसे एसएच-137 नाम दिया गया है।
विज्ञापन

यह मार्ग जनपद को एक ओर सीतापुर से तो दूसरी ओर कन्नौज से जोड़ता है। 91.750 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के श्रेणी परिवर्तन की जानकारी शासन ने गुरुवार को लोक निर्माण विभाग को भेज दी है। यह मार्ग जनपद में बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र के अलावा बालामऊ और संडीला विधानसभा क्षेत्र से भी निकलता है। निर्माण खंड-दो के अधिशासी अभियंता एसके श्रीवास्तव ने बताया कि शासन से इस बाबत पत्र मिल गया है।
बिलग्राम-मल्लावां के भाजपा विधायक आशीष सिंह आशू ने दावा किया कि उन्होंने उक्त दोनों मार्गों को राज्य राजमार्ग घोषित करने का आग्रह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से किया था। दोनों मार्गों के राज्य राजमार्ग घोषित होने पर विधायक ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें