फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पुलिस की गोली से सीतापुर के दो बदमाश घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। ऑपरेशन ऑलआउट के तहत दो अलग-अलग कोतवाली क्षेत्रों में हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से सीतापुर के दो शातिर बदमाश घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। दोनों ही शातिर चोरी और लूट की वारदातों में वांछित थे। इनके चार साथी मंगलवार को ही अतरौली पुलिस ने स्वाट और सर्विलांस टीम के सहयोग से गिरफ्तार किए थे।
विज्ञापन

अतरौली पुलिस ने स्वाट और सर्विलांस टीम के सहयोग से मंगलवार को सीतापुर निवासी चार शातिर चोरों और चोरी के जेवर खरीदने वाले एक सराफ को गिरफ्तार किया था। चोरों के दो साथी फरार थे। इनकी तलाश में पुलिस लगी थी। बुधवार देर रात शहर के डीएम चौराहा पर शहर कोतवाली पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। कुछ दूर तक पुलिस ने पीछा किया और फिर पिहानी कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी। हरदोई-पिहानी मार्ग पर पिहानी कोतवाली क्षेत्र में मंसूरनगर के पास पिहानी कोतवाल बेनीमाधव त्रिपाठी ने अपनी टीम के साथ बाइक सवारों को रोकने की कोशिश की, तो इन्होंने फायरिंग कर दी।
जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से बाइक सवार मझिया के रामपुर कला निवासी राजेश (35) घायल हो गया। उसके बाएं पैर में घुटने में गोली लगी है। उसका साथी मौके से भाग निकला। पुलिस टीम उसे पिहानी सीएचसी ले गई। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि राजेश शातिर अपराधी है और सीतापुर जनपद के सिधौली महमूदाबाद और कमलापुर थानों में लगभग 35 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

उसके पास से चोरी के जेवर, मोबाइल बरामद हुए हैं, जो बाइक बरामद हुई है वह भी चोरी की है। दूसरी ओर राजेश के फरार साथी सीतापुर जनपद के कमलापुर थाना क्षेत्र के कुरसंडा निवासी संतोष शुक्ला उर्फ भन्नू की तलाश में पुलिस कांबिंग कर रही थी।
गौसगंज रोड पर उसकी लोकेशन मिलने पर संडीला पुलिस ने घेर लिया। इसके बाद संतोष ने पुलिस टीम पर फायर किया। जवाबी फायरिंग में दाएं पैर में गोली लगने से संतोष घायल हो गया। संतोष के खिलाफ भी सीतापुर और हरदोई में लूट, चोरी और गैंगस्टर के 12 मामले दर्ज हैं। उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें