हरदोई। आईजीआरएस के माध्यम से शिकायतों के निस्तारण से लोग 81 फीसदी संतुष्ट हैं। इसकी पुष्टि प्रदेश स्तर पर हुई समीक्षा बैठक के दौरान की गई । इस दौरान जिले को 98.40 फीसदी अंक दिए गए।
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि जिले में जून माह में प्रदेश स्तर पर जो रैंकिंग की गई। उसमें जिले को 98.40 फीसदी अंक मिले थे। वही, शिकायतों के निस्तारण को लेकर 81.22 फीसदी लोग संतुष्ट पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जुलाई माह में 15 दिनों की जो समीक्षा की गई है, उसमें अपने जनपद में समय अवधि बीतने वाली कोई भी शिकायत लंबित नहीं है। सभी का निस्तारण कर दिया गया है। इसमें जिले को प्रथम स्थान मिला है। एसपी ने सभी थाना व कोतवाली प्रभारियों से कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ही किया जाए।
ये कोतवाली और थाने हुए प्रथम
कोतवाली शहर, कोतवाली देहात,कोतवाली शाहाबाद, कोतवाली माधौगंज, कोतवाली पिहानी, कोतवाली बेनीगंज, कोतवाली कछौना, कोतवाली टडियावा, कोतवाली पिहानी,थाना मझिला, थाना सुरसा, थाना हरियावां, थाना पाली, थाना पचदेवरा शामिल हैं।