फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत, आठ घायल

Sat, 13 Feb 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई वहीं आठ घायल हो गए। दो को हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने शवों पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के पिहानी मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर पूरा बहादुर गांव के पास हरदोई की ओर से जा रहे ट्रक को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इससे ट्रक पर सवार कमलेश (35) पुत्र इल्हा निवासी पिड़था थाना शाहाबाद, ज्ञानेश्वर प्रसाद (54) निवासी लेहना थाना पिहानी और ट्रक का हेल्पर रामरूप (25) पुत्र सुख लाल निवासी दनदनापुरवा थाना सुरसा गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर कमलेश की उपचार के दौरान मौत हो गई।

वहीं रामरूप और ज्ञानेश्वर को हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। कमलेश के छोटे भाई सरोज ने बताया कि वह तीन भाई थे। कमलेश सबसे बड़ा था और देहात कोतवाली के अब्दुल पुरवा में ओम प्रकाश के मकान में किराए पर रहता था। उसके एक पुत्र और एक पुत्री है। वह राज मिस्त्री का कार्य करते थे। वह पिहानी के अमरईया निवासी अपनी भांजी ममता के तिलक में शामिल होने जा रहा था। वह अब्दुल पुरवा से ट्रक पर बैठा था। चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। वहीं दूसरे ट्रक का चालक भी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने क्रेन बुलाकर ट्रक को रास्ते से हटवाया।
इधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के बावन मार्ग पर फिरोजपुर मोड़ पर सवारियां से भरा ट्रक अनियंतित्र होकर पलट गया। इससे टेंपो पर सवार राजाराम (65) पुत्र गफ्फू की उसके नीचे दबकर मौत हो गई। वह टेंपो में आगे बैठा था। वहीं टेंपो पर सवार खुशीराम, राम कली, अमित, कमला देवी, देवकी, पिंटू आदि घायल हो गए। राजाराम के दो पुत्र राजेश और राजीव है। वह घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह हरदोई काम से आए थे। वहां से वह वापस घर जा रहे थे। इधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के नया गांव निवासी लक्ष्मीकांत (25) पुत्र बाबू राम बाइक से घर आ रहे थे। गुरुवार की देर रात बिलग्राम रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें