फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो की मौत, 12 घायल

Fri, 03 Jun 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
accident - फोटो : ANI
विज्ञापन
हरदोई। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में ठेकेदार समेत दो लोगों की मौत हो गई। सुरसा थाना क्षेत्र में हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।  अन्य सड़क हादसों में 12 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन


कराहीपुरवा निवासी संतराम (40) सुरसा थाना में चौकीदार थे। गुरुवार को छुट्टी पर थे। मां वीरमती व पत्नी शांती बीमार थीं। वह बाइक से पत्नी मां व पुत्री कामिनी (5) को इलाज कराने वल्लीपुर के लिए निकले थे। हरदोई-लखनऊ मार्ग पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से चारों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। वह हेलमेट नहीं पहने थे।

हादसे में संतराम व पुत्री कामिनी गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर से गुजर रहे लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों क ो एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां पर पिता पुत्री की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में संतराम की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने हरदोई लखनऊ रोड कराही के पास जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ हरियावंा जीतेंद्र गिरी, एसओ सुरसा, एसओ कछौना, एसओ बघौली मय बल के पहुंचे। सीओ ने किसी तरह समझा कर ग्रामीणों को शांत किया और जाम खुलवाया।

उधर, लखनऊ के राजाजीपुरम के मोहल्ला ताल कटोरा निवासी अरविंद सिंह (36) कार से बरेली गए थे। गुरुवार को वह घर लौट रहे थे। हरदोई में कछौना थाना क्षेत्र के बक्सा खेड़ा गांव के पास उनकी तेज रफ्तार कार सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई।

इस हादसे में अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। कार चला रहा रिजवान (42) निवासी मोतीझील ऐशबाग लखनऊ भी घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रिजवान को संडीला सीएचसी पहुंचाया। गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया।

  सूचना पर परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि दो भाइयों में छोटा अरविंद  ठेकेदारी करता था।  उसके दो बच्चे हैं।  शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। अन्य हादसों में मझिला थाना के पलिया देव निवासी आशीष (16) घायल हो गया। उधर, थाना अरवल के टुंडेपुरवा निवासी आलोक (21), सतीष (20), अभिषेक (21), मंजेश (25) निवासी आदिलपुर बघौली, उधर बिलग्राम कोतवाली के जनसरी निवासी मोहम्मद रज्जाक (22) और बड़क्कू सिंह (52) घायल हो गया।

उधर, पिहानी कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में राजेंद्र (55) निवासी मनिकापुर व राम प्रकाश (40) घायल हो गये। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक से जा रहे थे, रास्ते में ऑटो ने टक्कर मार दी। उन्होंने हेलमेट नहीं लगा रखा था। घायलों क ो जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें