फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो लोगों की हुई मौत

Tue, 17 Feb 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज थाना क्षेत्र में छह माह पूर्व हुए विवाद में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र में आग से झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन


माधौगंज क्षेत्र के ग्राम खुर्दा मदारपुर निवासी नीशू (18) पुत्र संतोष छह माह पूर्व गांव में हुए विवाद में घायल हो गए थे, जिनका मेरठ में इलाज चल रहा था। रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने थाने पर सूचना दी। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।

नीशू के पिता संतोष ने बताया कि 20 अगस्त 14 को वह मछली का शिकार कर साइकिल से घर आ रह थे। रास्ते मेें अखिलेश के घर के बाहर उसकी गाय बंधी हुई थी। जिसमें साइकिल टकरा गई। इस पर अखिलेश, अवधेश, नीरज और लेखराज ने उस पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


इस पर उसका पुत्र नीशू और भतीजा विनय पहुंचा तो उस पर हमला बोल दिया। उन लोगों ने नीशू को बांका मार कर घायल कर दिया था। इस पर उसे स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर ले गए थे। वहां से उसे इलाज को मेरठ ले गए थे। जहां पर उसकी मौत हो गई।

बताया कि उसने कुरसठ कोतवाली पर तहरीर दी थी। जिस पर उसकी एनसीआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने घटना को 308 में तरमीम कर  मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र में आग से झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।

शहर कोतवाली क्षेत्र के सुर्जीपुर निवासी क्षमा (20) पत्नी विवेक 12 दिन पूर्व आग से झुलस गई थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर रविवार की रात मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के पिता गांव सुर्जीपुर निवासी राम प्रकाश ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी पुत्री की शादी की थी।

सुसराली उससे दहेज में सोने की अंगूठी व पचास हजार रुपये की मांग कर रहे थे। जिसको पूरा न करने पर उन लोगों ने उसकी पुत्री की जला कर हत्या कर दी। उन्होंने पति, सास, समेत सुसरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें