फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नर्मदा नदी में डूबने से कॉलेज प्रबंधक के बेटे समेत दो की मौत

विज्ञापन
हिमांशु का फाइल फोटो। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
उज्जैन के खंडवा में नर्मदा नदी में डूबने से अतरौली के गांव कुंजलपुर निवासी कॉलेज प्रबंधक के बेटे समेत दो युवकों की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। गांव के तमाम लोग सूचना मिलने पर उज्जैन रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन




गांव कुंजलपुर निवासी माधवेंद्र सिंह यादव अतरौली की अनाज मंडी में आढ़ती हैं। वह गांव के ही सोनपाल सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक भी हैं। उनका छोटा बेटा हिमांशु यादव अपने दोस्त बुलंदशहर के गांव जरगवां निवासी गुलशन पुत्र वीरपाल व एक अन्य युवक के साथ उज्जैन के खंडवा स्थित तीर्थनगरी में द्वादश ज्योतिर्लिंग में शामिल ओंकारेश्वर के दर्शन करने गए थे।



रविवार को चारों दोस्त नर्मदा नदी में नहा रहे थे, तभी तीन युवक डूब गए। एक को नदी के आसपास मौजूद लोगों ने बचा लिया, लेकिन हिमांशु व गुलशन को नहीं बचाया जा सका। इस सूचना से गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उज्जैन से दोनों के साथ हुई पूरी घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। परिजन उज्जैन पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें