फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सवा तीन बीघा भूमि के विवाद में दो पक्ष भिड़े, बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
फोटो-34-राजेंद्र। फाइल फोटो
विज्ञापन
- बघौली थाना क्षेत्र के सिरदारपुरवा में हुई घटना, आठ घायल
विज्ञापन

- मृतक की बेटी की शिकायत पर 12 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी


हरदोई। सवा तीन बीघा भूमि के विवाद में बघौली थाना क्षेत्र के सिरदारपुरवा में मंगलवार देर शाम दो पक्षों के बीच लाठी डंडे चल गए। घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के कुल आठ लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मृतक की बेटी की शिकायत पर 12 लोगों को नामजद किया गया है।
सिरदारपुरवा निवासी राजेंद्र (60) और संजीव (32) के बीच गांव में स्थित सवा तीन बीघा भूमि को लेकर विवाद है। उक्त भूमि में दोनों सह खातेदार हैं। मंगलवार शाम राजेंद्र की पत्नी राजरानी (58) विवादित भूमि पर घूरा डालने गई थीं। इस पर संजीव और उनकी पत्नी संगीता (30) ने विरोध जताया। इसी बात को लेकर दोनोंं पक्षों के लोग मौके पर आ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे चलाए।
विज्ञापन

घटना में राजेंद्र, उनकी पत्नी राजरानी, परिवार के ही शीतलाबक्श की पत्नी शीला (40), राजेंद्र के भाई अवधेश (36) और परिवार के ही रामचंद्र की पत्नी अर्चना (30) घायल हो गईं। दूसरे पक्ष से संजीव, उनकी पत्नी संगीता, संजीव के भाई पुष्पेंद्र (35) और लवकुश (40) भी घायल हो गए। विवाद की जानकारी पर पहुंची बघौली थाने की पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज हरदोई भेजा।
हरदोई लाते समय रास्ते में ही सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय के पास राजेंद्र की मौत हो गई। अन्य घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मृतक के परिवार में पत्नी, एक पुत्र और आठ पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक की बेटी पूजा की शिकायत पर दिनेश और उनके भाई कमलेश, संजीव व उनके भाइयों पुष्पेंद्र और लवकुश, परिवार के ही केशन और उनके भाई रामऔतार, केशन के पुत्र ब्रजेश, परिवार के ही संतराम और उनके पुत्र अरविंद, संजीव के पुत्र शिवम और रामौतार के पुत्र सोनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों में शामिल पुष्पेंद्र और लवकुश के घायल होने के कारण अस्पताल में पुलिस निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन


इनसेट
पैमाइश से पहले ही भिड़ गए दोनों पक्ष
विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि दोनों पक्षों की ओर से भूमि की पैमाइश कराने की मांग की जा रही थी। बीते दिनों राजेंद्र ने भी इसे लेकर राजस्व विभाग के अधिकारियों से शिकायत की थी। इस पर मौके पर जाकर पैमाइश करने के निर्देश लेखपाल आशीष कुमार को दिए गए थे। आशीष ने बुधवार को पैमाइश होने की सूचना भी दोनों पक्षों को दी थी। बुधवार को जमीन की पैमाइश होने से पहले ही दोनों पक्ष भिड़ गए और घटना में एक की मौत हाे गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें