फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Fri, 07 Mar 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-23- श्रीकृष्ण। स्रोतः परिजन
विज्ञापन




फोटो-24- मोहित। स्रोतः परिजन

- शादी में शामिल होने एक ही बाइक से जा रहे थे तीन दोस्त



- हेलमेट नहीं लगाए थे, सिर में आई चोट बनी जानलेवा

संवाद न्यूज एजेंसी



कछौना। बरात में शामिल होने जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे और सिर में गंभीर चोटें आने के कारण मौत हुई है। घटना के बाद पुलिस ने चालक को ट्रैक्टर ट्राली समेत पकड़ लिया है।

कछौना कोतवाली क्षेत्र के मतुआ निवासी अनिल की बरात बृहस्पतिवा को संडीला कोतवाली क्षेत्र के पिरकापुर गांव गई थी। बरात में शामिल होने के लिए मतुआ के श्रीकृष्ण (24), मोहित कन्नौजिया (25) और रोशन कनौजिया (24) बाइक से जा रहे थे। कछौना में स्टेशन रोड पर देर रात जूनियर हाईस्कूल के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन




टक्कर लगने से तीनों बाइक सवार सड़क पर सिर के बल जा गिरे। हेलमेट न लगाए होने के कारण श्रीक़ृष्ण और मोहित की मौके पर ही मौत होगई। रोशन कनौजिया को सीएचसी कछौना से गंभीर हालत में हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। संडीला कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली को चालक समेत पकड़ लिया गया है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


इनसेट

मोहित की मौत से उजड़ गया कुनबा



मोहित कन्नौजिया खेती करता था। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसकी शादी पांच साल पहले हुई थी। पति पत्नी के बीच अनबन हो गई थी। लगभग चार साल से पत्नी अपने मायके में ही रह रही थी। मोहित का शव देखकर उसके परिजन बदहवास हो गए। घटना में जान गंवाने वाला श्रीकृष्ण चार भाइयों में तीसरे नंबर का और अविवाहित था। वह भी खेती करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें