फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिल्हौर-कटरा मार्ग पर शेखपुर गांव के पास बाइक सवार दोस्तों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शवों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। दोनों मृतक शाहजहांपुर जनपद के निवासी थे।
शाहजहांपुर जनपद के अल्हागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ गांव निवासी वीरेश कुमार (32) की ससुराल सांडी थाना क्षेत्र के नयागांव में है। वीरेश अपने पड़ोसी रंजीत (25) के साथ बाइक से गुरुवार को अपनी ससुराल में भैंस खरीदने के लिए गया था। पसंद की भैंस न मिलने पर वह रंजीत के साथ बाइक से वापस गांव जा रहा था।
विज्ञापन

कटरा-बिल्हौर मार्ग पर शेखपुर और जिलगांव के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर की मॉर्च्यूरी में रखवा दिए। परिजनों के पहुंचने के बाद दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी से परिजनों में मातम छा गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
बदहवास हो गए परिजन
घटना की जानकारी मिलते ही वीरेश के परिजन और ससुरालीजन भी बदहवास हो गए। वीरेश के परिवार में पत्नी रंजना देवी, एक पुत्र और दो पुत्री हैं। रंजीत के परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं। उसकी पत्नी कई वर्ष पहले उसे छोड़कर मायके चली गई थी। वीरेश का शव देखकर उसका साला गोलू बदहवास हो गया। गोलू से मिलकर ही वीरेश और रंजीत घर जाने के लिए निकले थे। भैंस खरीदने के लिए वीरेश 70 हजार रुपये लाया था, जो दुर्घटना के बाद उसके शव के पास से ही सुरक्षित मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें