फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मुर्दे से जेवर लूटने वाले पोस्टमार्टम हाउस के दो कर्मचारी बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। महिला सिपाही की बहन के शव से जेवर लूटने के मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सख्त रुख दिखाया है। सोमवार को जांच रिपोर्ट मिलने के कुछ ही देर बाद पोस्टमार्टम हाउस में तैनात दो आउट साेर्सिंग कर्मचारियों को बर्खास्त करते हुए आउट सोर्सिंग कंपनी को भी सख्त चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में तैनात महिला आरक्षी निक्की की बड़ी बहन पिंकी (26) की मौत संदिग्ध हालात में नौ अप्रैल को हो गई थी। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए आधुनिक चीरघर हरदोई लाया गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिजन घर चले गए थे। 17 जून को निक्की ने सीएमओ डा. रोहताश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान बताया कि उनकी बहन के कान और नाक में सोने की बाली थी। पोस्टमार्टम के बाद यह जेवर गायब थे।
सीएमओ ने यह मामला गंभीरता से लेते हुए पूरे प्रकरण की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी। कमेटी में उप मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. सुरेंद्र कुमार और सीएचसी अहिरोरी के अधीक्षक डाॅ. मनोज कुमार सिंह को रखा गया। सोमवार को कमेटी ने जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी। इसके कुछ ही देर बाद सीएमओ डाॅ. रोहताश कुमार ने पोस्टमार्टम हाउस में तैनात रूपेश पटेल और वाहिद को बर्खास्त कर दिया। सीएमओ ने बताया कि दोनों ही आउट सोर्सिंग कंपनी के माध्यम से रखे गए कर्मचारी थे। आउट सोर्सिंग कंपनी को इस बारे में पत्र भेज दिया गया है।,साथ ही यह भी चेताया गया है कि कर्मचारियों की नियुक्ति करते समय उनके आचरण के बारे में भी पता कर लें।
विज्ञापन








जांच रिपोर्ट में वाहिद और रूपेश पटेल की संदिग्ध गतिविधियों का पता चला है। दाेनों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी हाल में नियम के विपरीत कोई कार्य न करें।
विज्ञापन




डाॅ. रोहताश कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें