फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: केबिल बॉक्स जलने से आठ घंटा बाधित रही दो उपकेंद्रों की आपूर्ति

Thu, 02 Mar 2023 10:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
केबल बॉक्स जलने से आठ घंटे ठप रहे दो विद्युत उपकेंद्र
विज्ञापन

- शहर की 35 हजार की आबादी हुई प्रभावित
- बिजली न आने से बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। मन्नापुरवा उपकेंद्र पर केबल बॉक्स जलने के कारण शहर के दो विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति आठ घंटे तक बाधित रही। इस कारण 35 हजार लोग प्रभावित रहे। गुरुवार सुबह लोग बूंद-बूंद पानी को तरस गए। आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
शहर के उपकेंद्रों को 220 केवीए उपकेंद्र मन्नापुरवा से बिजली की आपूर्ति की जाती है। गुरुवार सुबह छह बजे मन्नापुरवा उपकेंद्र पर सांडी रोड और गुरगुज्जा उपकेंद्र को जोड़ने वाली लाइन का केबल बॉक्स जल गया। इससे दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति बाधित हो गई। इस कारण मोहल्ला मोमीनाबाद, सरायथोक पश्चिमी, कृष्ण नगरिया, लक्ष्मीपुरवा, चौहान थोक, विभुति नगर, राधानगर में सुबह से ही बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार सुबह जब लोग उठे, तो बिजली नहीं आने के कारण जलापूर्ति नहीं हो सकी। इस कारण उन्हें बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ा। लोगों को पेयजल के लिए हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा। बिजली विभाग की ओर से सांडी रोड विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों की आपूर्ति ग्रामीण क्षेत्र की लाइन से जोड़कर दोपहर 12 बजे शुरू करा दी गई। इससे उससे जुड़े क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। वहीं गुरगुज्जा व सांडी रोड की मुख्य लाइन की आपूर्ति दोपहर ढ़ाई बजे शुरू हो सकी।
अवर अभियंता दिनेश यादव ने बताया कि केबल बॉक्स जलने से समस्या हो गई थी। इसे सही कराके आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें